![]() |
क्या है वयोश्री योजना?
ये योजना बुढ़े लोगों के लिए है जो ग़रीब होते हैं और सरकारी अस्पतालों के चक्कर लगाते हैं!मौजूदा वक़्त में सरकार की तरफ ऐसे लोगों को छड़ी, वॉकर, श्रवण यंत्र, चश्मा जैसी लगभग 8 तरह की चीजें फ्री में दी जाती है लेकिन इस योजना के तेहत बुज़ुर्गों को इसके अलावा भी कई चीज़ें उनकी सहूलियतों के लिए फ्री में दी जा सकती हैं जिसमे सुनने में आया है की गले और घुटने के कॉलर और कमर दर्द के लिए बेल्ट जैसी कई चीज़ें शामिल हैं!
अमरोहा में भी लागू होगी वयोश्री योजना
वयोश्री योजना पूरे देश में लागू होने की खबर है, तय पाया गया है की इस योजना हर ज़िले में लागू किया जायेगा! क्योंकि ये योजना आने वाले वक़्त में हर ज़िले में लागू की जाएगी इसलिए उम्मीद है की अमरोहा में भी ये योजना जल्द लागू हो सकती है! ज़्यादातर गाँवों में इसको पहले लागू किया जायेगा क्योंकि ज़्यादातर बूढ़े और विकलांग लोग गाँवों में रहते हैं,
हाल-फिलहाल उत्तर प्रदेश के कुल 23 ज़िले इस योजना में शामिल है जिसमें से आठ जिलों में बुजुर्गो को मदद के लिए जरूरी चीजें मुहैया कराई जा चुकी है। इनमें लखनऊ, पीलीभीत, गोरखपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, फतेहपुर, बरेली और अमेठी शामिल है और बाकी अगली लिस्ट में आने वाले ज़िलों के निम्न हैं:
वाराणसी, ललितपुर, चंदौसी, नोएडा, इलाहाबाद, चित्रकूट, बलरामपुर, बहराइच, सोनभद्र, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, सुल्तानपुर, बागपत और कानपुर!
.jpg)


1 Comments
Hi, I'm Manisha, I really want to say sincerely that this is amazing content that you have shared. thanks for
जवाब देंहटाएंthis. it's really very helpful for me.
Live Current Affairs
Live Sarkari Naukri
How to get a Government Job easily
Facebook Video Download Online
Sarkari Yojana - PM Modi Yojana
एक टिप्पणी भेजें